देरी से आई उत्कल एक्सप्रेस
झांसी। शुक्रवार की सुबह झांसी- बीना रेल खंड में मेगा ब्लाक लेकर तीन घंटे तक पटरियों पर रखरखाव का काम किया गया। इस कार्य के कारण पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को मालखेड़ी स्टेशन पर रोके रखा गया। इस कारण यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से झांसी आ सकी। इससे यात्री परेशान रहे।