जनप्रतिनिधि ने पीड़ित किसानों में बांटा अनाज
बबीना। पिछले दो दिन हुई बारिश से बबीना ब्लाक के अनेकों किसानों की फसल नष्ट हो गई, जिससे कई किसान बर्बाद हो गए।
यही हाल बबीना के ग्राम खाड़ी एवं बुडपुरा में हुआ जिसमें फसलों से कटा हुआ गेहूं किसानों के खेत में ढेर लगा था। जो बरसात में पानी में बहकर बेकार हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय किरार को अपनी समस्या बताई। ऐसे में जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय किरार ने अपने खेतों से उत्पन्न कई क्विंटल अनाज उन पीड़ित दर्जनों किसानों में बांट कर उनकी दुआएं ली है।