संयम स्वर्ण महोत्सव मनाया
बबीना। आचार्य विद्यासागर के संयम साधना तप के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बबीना दिगम्बर जैन समाज ने भी बुधवार सुबह से ही विद्यासागर आचार्य महाराज का पूजन सामूहिक रूप से किया। सायंकाल महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशील जैन, विनोद वैरागी, महेंद्र सिंघई, अशोक जैन, आजाद जैन, परमेष्ठी दास जैन, रम्मू जैन, टिंकू, पवन जैन, राजेश आदि उपस्थित रहे।