फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से निकाला लापता युवक का शव
विज्ञापन

तालबेहट। शनिवार को सायंकाल लापता हुए नगर के मुहल्ला गंज निवासी शेखर कंचन पुत्र मोतीलाल कंचन का शव रविवार को सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया। बताते चले कि शनिवार को गंज निवासी प्रशांत कंचन के पिता शेखर कंचन घर से अचानक लापता हो गए थे। बाद में कुछ लोगों ने रात में करीब सात बजे के लगभग एक युवक को मानसरोवर तालाब के गुर्ज घाट के गहरे पानी में छलांग लगाते देखा था। पुष्ट जानकारी न होने के बाद लोग कयास लगा रहे थे। बाद में मौके पर आए परिजनों ने मौके से मिली चप्पलों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर ली थी। इस घाट में पानी की गहराई अधिक होने के और रात में अंधेरा होने के चलते काफी प्रयास के बाद शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। सुबह स्थानीय गोताखोरों की मद्द से मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसके बारे में लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें