स्टेशन पर हो रही ओवर चार्जिंग, शिकायत
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खुले फास्ट फूड प्लाजा व अन्य स्टॉलों पर खानपान सामग्री की बिक्री पर अधिक रुपये (ओवर चार्जिंग) लिए जा रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य शीतल प्रसाद तिवारी ने अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी से की। बताया कि उन्होंने 16 जनवरी और 25 मार्च को निरीक्षण के दौरान यह कमियां पकड़ी थीं। स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना से शिकायत की तो उन्होंने वेंडरों को बुलाकर चेतावनी दे दी थी। मगर, इसके बाद भी समोसा व अन्य सामग्री में ओवर चार्जिंग की जा रही है। इस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।