फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- बिजली के खंभे से चिपककर युवक की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी शंका ने छीनी जिंदगी
विज्ञापन

बिजली के खंभे से चिपककर एक की मौत
- जीवनशाह कब्रिस्तान के पास हुई घटना
अमर उजाल ब्यूरो
झंासी। बिजली के खंभे के नीचे खड़े होकर लघुशंका करने वाले एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। घटना जीवनशाह कब्रिस्तान के पास हुई।
कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित चांद दरवाजा निवासी चतुर्भुज के पुत्र हरीमोहन (45) खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार की रात वे शादी समारोह से खाना बनाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच जीवनशाह कब्रिस्तान के पास बिजली के खंभे के पास वह लघुशंका करने लगे। इसी दौरान खंभे से करंट आ जाने के कारण चिपक जाने के कारण मौत हो गई। सुबह राहगीर मौके से गुजरे तो हरीमोहन को खंभे के पास पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद खंभे की लाइट बंद करानेे के बाद मृतक की जेब से तलाशी की। कागज व मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। बताया गया है कि बिजली का खंभा नगर निगम का है, जिस पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें