छात्रों को स्वास्थ्य रहने के तरीके बताए
बबीना। शनिवार को कस्बा स्थित केंद्रीय विद्यालय में लगाए गए दो दिवसीय कैंप में शिक्षिकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य रहने के तरीके बताए गए।
केंद्र की स्वस्थ बच्चे-स्वस्थ भारत के अंतर्गत लगाए गए शिविर में प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि सर्दी के समय में लापरवाही बरतने पर बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते है। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों को शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए जरूरी खानपान की जानकारी दी गई। इस मौके पर खेल शिक्षक शैलेंद्र यादव, दिशा मेनन, शिक्षिका सुधा आदि मौजूद रहीं।