फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंबावाय में 150 काश्तकारों ने जमा किए दस्तावेज, 100 ने दिए सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- दर निर्धारित होने के बाद शुरू कर दी जाएगी जमीन लेने की प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए जमीनों के बैनामे कराने के लिए बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ग्राम अंबावाय में डेरा डाले रही। इस दौरान लगाए गए शिविर में अपनी जमीनों के बैनामे करने के लिए 150 काश्तकारों ने दस्तावेज जमा किए। जबकि, राजस्व विभाग की टीम को 100 काश्तकारों ने बैनामों के लिए अपने सहमति पत्र सौंपे।
बीडा के लिए ग्राम सारमऊ की जमीनों के बैनामे कराए जा रहे हैं। इसके बाद ग्राम अंबावाय की जमीनों के बैनामे होने हैं। अंबावाय में लगभग 650 काश्तकारों से उनकी जमीन ली जानी है। इन काश्तकारों के लिए दस्तावेज जमा करने और उनसे सहमति पत्र लेने के लिए नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में अंबावाय में बृहस्पतिवार से शिविर लगाया गया। शिविर में ग्राम अंबावाय के 150 काश्तकार अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो व बैंक खाते का ब्योरा देने पहुंचे। जबकि, 100 किसानों ने बीडा के लिए अपनी जमीन देने के लिए लिखित में रजामंदी दी। शिविर अभी लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा बैनामों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए काश्तकार लेखपाल अमित कुमार के मोबाइल नंबर 7905739459 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
ई-स्टांपों का प्रयोग शुरू, बैनामों में आई तेजी
बीडा के लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। इसकी शुरुआत ग्राम सारमऊ से की गई है। जमीन के बैनामों में अब तक ई-स्टांप की जगह कागजी स्टांप का प्रयोग किया जा रहा था। इससे बैनामे कराने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी। रोजाना चार-पांच बैनामे ही हो पा रहे थे। लेकिन, बृहस्पतिवार को कागजी स्टांप के साथ-साथ ई-स्टांप का प्रयोग करने की भी मंजूरी दे दी गई है। इसका असर भी देखने को मिला। ई-स्टांप का प्रयोग शुरू होते ही बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 14 बैनामे पंजीकृत किए गए। बता दें कि कोषागार में लगभग अस्सी करोड़ रुपये मूल्य के कागजी स्टांप मौजूद हैं। ई-स्टांप के प्रचलन में आने के बाद से कागजी स्टांप का प्रयोग नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बीडा के बैनामे कागजी स्टांप पर कराने के निर्देश दिए गए थे। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार से बैनामों में कागजी के साथ-साथ ई-स्टांपों का भी प्रयोग किया जाने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें