फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: मामा की शादी में गई थी भांजी, करंट लगने से हुई मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 11 Jul 2024 06:58 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी में चचेरे मामा की शादी में गई एक 15 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा थाना इलाके के ग्राम शहपुरा निवासी धनीराम की बेटी रूपाली (15) अपने चचेरे मामा की शादी में शामिल होने के लिए चिरगांव थाना इलाके के ग्राम डबरा गई हुई थी। पिता धनीराम ने बताया कि बुधवार को रूपाली पंखा चलाने के लिए तार लगा रही थी।

विज्ञापन


इसी दरम्यान वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। भांजी की मौत की वजह से मामा की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अब सादगी से शादी करने की तैयारी है।

बता दें कि मृतका रूपाली अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसका एक दस साल का भाई रामअवतार है। बेटी की मौत के बाद से मां गंगा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें