झांसी। महानगर में कोरोना की रफ्तार कम होने से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को महानगर में 15 नए मरीज मिले। इसके साथ ही 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। महानगर में लगातार पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बृहस्पतिवार को महानगर में 2912 लोगों की जांच की गई। जिसमें 15 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसके साथ पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8189 हो गया है। जबकि मौजूदा दौर में 343 सक्रिय मरीज हैं। वहीं संक्रमण से 7682 मरीजों को मुक्ति मिली है। इसके साथ ही सुधार की दर 93.80 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मगर फिर भी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।