टैग- चुनाव
-------------
बसपा से चार लोग निष्कासित
झांसी। बहुजन समाज पार्टी में रहते हुए नगर निकाय चुनाव में दूसरे दलों का प्रचार करने और प्रत्याशी बनने पर जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर चार नेताओं को निष्कासित किया है। नगर पंचायत बड़ागांव से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रहीं आशा रिछारिया, बरुआसागर में पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबीना के राज योगेंद्र, पूर्व विधानसभा महासचिव नरेंद्र अहिरवार और पूर्व सेक्टर अध्यक्ष कमलेश चौधरी शामिल हैं।