फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहीं हो पाई 1412 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की इंटरमीडिएट के 1412 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है। 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों के नहीं पहुंचने से अटकी परीक्षा के लिए नए परीक्षक तैनात किए गए है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक पहले चरण में झांसी में होनी थी। लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों के न आने के कारण नहीं हो पाई थीं। 16 केंद्रों पर 1412 परीक्षार्थियों की परीक्षा होना अभी शेष है। इन परीक्षार्थियों के लिए 9 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
रविवार को भी दो परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि शेष परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नए परीक्षकों को आवंटित किया जा चुका है। परिषद द्वारा इसकी सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

इन विषयों की परीक्षा शेष
संगीत गायन, बुक क्राफ्ट, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा शेष रह गई है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आर्यकन्या इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा, न्यू सरस्वती विलेज कान्वेंट इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ, श्री त्यागमूर्ति आत्माराम खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय, श्री महावीर जैन इंटर कॉलेज रानीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज समथर, सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज, शिक्षक इंटर कॉलेज कोछाभांवर, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, जय बजरंग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सकरार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें