जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
झांसी। प्रगति रथ समाजसेवी संस्था ने 13 से 18 मई तक ग्राम जनोली, लाड़पुरा, मड़ोरा व शांतिनगर में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भूजल के गिरते जलस्तर पर चिंता प्रकट करते हुए उसे बचाने के उपाय सुझाए। इस मौके पर प्रमोद कुमार, संतोष शर्मा, रेंडोल्फ मोर्रिस मौजूद रहे।