आज गुल रहेगी कई क्षेत्रों की बिजली
झांसी। रखरखाव कार्य के चलते 20 अप्रैल को महानगर के कई क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से शनिवार को अडानी हाईटेंशन लाइन हाइवे से क्रास कराने के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सूतीमिल और उन्नाव गेट सबस्टेशन की बिजली बंद रहेगी। इससे आईटीआई, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, अयोध्या पुरी कॉलोनी, थापकबाग, पटौरिया, उन्नाव गेट, पंचवटी, मेवातीपुरा, अलीगोल, दतिया गेट फिल्टर, बूढ़ा, भोजला, ग्रासलैंड, समेत आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। इसीतरह जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े एमईएस फीडर पर शनिवार को तारों पर आ रही पेड़ की डालियों को काटने का काम होगा। इससे एमईएस फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक बंद रहेगी।