झांसी। जिले में कोरोना के 2937 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 13 नए मरीज सामने आए। जबकि, 21 को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.69 प्रतिशत है।
ये नए मरीज गुरसराय, ऋषभ विहार कॉलोनी, ग्वालियर रोड, शिवपुरी रोड, समथर, इस्किल, सदर बाजार, सर्व नगर आदि क्षेत्रों से सामने आए हैं। जिले में अब तक 10,141 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 9,806 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 161 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 23 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।