फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 13 मोहल्लों में दो दिन नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सेवाराम ऑयल मिल के पास मसीहागंज को जाने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन में शनिवार से मरम्मत कार्य आरंभ होगा। इसके चलते दो दिनों तक 13 मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल संस्थान अफसरों ने स्थानीय लोगों से आवश्यकता के मुताबिक पानी स्टोर रखने की अपील की है। मेन राइजिंग लाइन की मरम्मत शनिवार से आरंभ होगी। इस वजह से मसीहागंज, आईटीआई, प्रेमगंज, रायगंज, खातीबाबा, ईसाई टोला, दीनदयाल नगर, नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, आवास विकास कॉलोनी, केकेपुरी कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं होगी। यहां के लोगों को दो दिनों तक पानी का संकट झेलना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता के मुताबिक मसीहागंज एवं खातीबाबा जेड पीएस से पोषित होने वाली आपूर्ति लाइन प्रभावित रहेगी हालांकि पानी की कमी दूर रखने को टैंकरों की व्यवस्था की गई है। टैंकर मंगवाने के लिए कंट्रेाल रूम- 8189074647 समेत अवर अभियंता प्रशांत त्रिपाठी (मो.7991353545) एवं मसीहागंज क्षेत्र के लिए अवर अभियंता (मो. 7991353501) खातीबाबा क्षेत्र के अवर अभियंता (मो.7991353546) एवं सहायक अभियंता प्रदीप सिंह ( मो.7991353542) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें