झांसी। बुधवार को थाना नवाबाद में 13 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ड्यूटी लगने के बाद काम न शुरू करने पर की गई।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को सौंपी गई है। लेकिन, ड्यूटी लगने के बाद 13 बीएलओ ने काम शुरू नहीं किया। इस पर सहायक अध्यापक नजमी समी, राममूर्ति परिहार, गायत्री राठौर, शिक्षा मित्र संजीव कुमार राय, प्राविधिक सहायक धर्मवीर सिंह, प्रारूपकार विनोद कुमार, वरिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार, टेक्निशियन सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ लिपिक सरफराज, कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार दुबे, मानचित्रकार हेमंत कुमार वर्मा व सहायक अध्यापक मनीषा गुप्ता के खिलाफ सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई।