फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीसरी लाइन पर 125 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल के धौलपुर-बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन में बानमोर से मुरैना के बीच 19.23 किमी पर काम पूरा हो गया। बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में इस नवनिर्मित रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल हुआ। नवनिर्मित ट्रैक पर 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई।
विज्ञापन

सीआरएस की मंजूरी के साथ ही इस खंड पर सवारी गाड़ियों का संचालन आरंभ हो जाएगा। सीआरएस ने यहां ट्रैक्शन, सिग्नल गेट, ब्रिज ट्रैक, ट्रैक प्वाइंट समेत अन्य का परीक्षण किया। इसके बाद मोटर ट्राली से रेलखंड में स्थापित उपकरणों की मजबूती को परखा। रेल अफसरों के मुताबिक झांसी मंडल में अभी तीसरी लाइन में तक ग्वालियर-बानमोर 19.26 किलोमीटर, डबरा-आंतरी 20 किलोमीटर, झांसी-बबीना 25.35 किलोमीटर, बिजरौठा-ललितपुर 28.98 किलोमीटर एवं ललितपुर-जाखलौन 16.58 किलोमीटर में सवारी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान सीआरएस मो.लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजुल माथुर, आरवीएनएल से अनुराग एवं डीआरएम आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें