फोटो..
देर रात फिर चली आंधी
- सब स्टेशनों पर लिया गया शट डाउन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुधवार देर रात शहर में फिर तेज गति से आंधी चली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज बिजली चमकी। हालांकि, बारिश नहीं हुई।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से मौसम में तेजी से तब्दीली आई है। कुछ दिनों से तेज आंधी और हल्की बारिश शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह आसमान खुला होने से तेज धूप खिली रही। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने से धूप में लोगों के पसीने छूट गए। मगर रात दस बजे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आसमान मेें बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। आधे घंटे के बाद आंधी चलना बंद हो गई। बादल छाने के बावजूद शहर में बारिश नहीं हुई। हालांकि, एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने सभी सब स्टेशनों पर शट डाउन ले लिया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है, जो आगे भी जारी रह सकता है।