फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में 120 डॉक्टर, सिर्फ दो लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सिर्फ दो डॉक्टर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। जबकि, कॉलेज में 120 चिकित्सक तैनात हैं। इसको लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने सख्त रुख अपनाते हुए कॉलेज प्रशासन से जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

एनएमसी ने सभी मेडिकल कॉलेजों में तैनात चिकित्सा शिक्षकों और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की 75 फीसदी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की हुई है। बताया गया कि इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में दो कंपनियों की बायोमेट्रिक मशीनें लगी हुई हैं, जिनका डाटा एनएमसी के कंट्रोल रूम में दिखता रहता है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 157 डॉक्टरों के पद सृजित हैं। इनमें से 120 डॉक्टर तैनात हैं। हाल ही में एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी किया है कि सिर्फ दो ही डॉक्टर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसमें एनेस्थीसिया और सर्जरी विभाग के एक-एक सह आचार्य शामिल हैं। एनएमसी ने कॉलेज प्रशासन से पूछा लिया है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने संबंधी निर्देशाें का पालन न करने पर क्यों न कार्रवाई की जाए। इससे हड़कंप की स्थिति है। इस मामले में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। मगर मशीन में कुछ समस्या आने से डॉक्टर द्वारा अंगूठा लगाने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। अप्रैल में नई बायोमेट्रिक मशीनें बाजार में आ जाएंगी। ऐसे में शासन से तीन लाख रुपये बजट की मांग कर दी है। जैसे ही बजट प्राप्त होगा, अप्रैल में नई मशीनें खरीद ली जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें