फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माताटीला बांध के 12 गेट खुले, 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माताटीला बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद पानी की निकासी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बांध से 87,008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके लिए बांध के 12 गेट चार-चार फीट तक खोले गए। बांध का जलस्तर 307.63 मीटर पहुंच गया है, जबकि फुल रिजर्वायर लेवल (एफआरएल) 308.46 मीटर है। बांध में इस समय 553.64 एमसीएम पानी है। बांध से छोड़े जा रहे पानी में पावर हाउस से 4,324 क्यूसेक तथा गेटों से 82,684 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। पानी की तेज निकासी के चलते बांध के अनुप्रवाह क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें