संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना नगर कल्याण समिति की ओर से सेलिब्रेशन ग्राउंड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 118 मरीजों की जांच की। मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। मौके पर वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी राय, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. क्षितिज नाथ, डॉ. सुब्रत मिसुरिया, डॉ. सुमन पचौरिया आदि चिकित्सक रहे। समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सचिव अनिल खरे ने सभी का आभार जताया। संचालन समिति के संयुक्त सचिव मृत्यंजय सिंह ने किया। आयोजन में कोषाध्यक्ष लालजी गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा समेत कई लोगों का सहयोग रहा।