कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को ही दिन में दोनों जिलों में 1158 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि नौ की मौत हुई है। इनमें झांसी में 762 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया और सात संक्रमितों की मौत हुई है। ललितपुर में 396 लोगों में इस महामारी की जकड़न पाई गई है, जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है।