नांदेड से निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन
झांसी। नांदेड से निजामुद्दीन के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन सात मार्च से 29 जून के बीच होगा। इसमें ट्रेन नंबर 02485 नांदेड से हर बृहस्पतिवार को रात 11 बजे और 02486 निजामुद्दीन से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.50 बजे चलेगी। इस ट्रेन को पूर्णा, बासमेट, हिंगोली, वशिम, अकोला, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी व आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।