शिकायत निस्तारण में झांसी अव्वल
झांसी। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण में झांसी लगातार पांचवें माह पहले स्थान पर रहा है। फरवरी माह में जिले में 1311 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। जिला संपर्क अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि लोग अपनी शिकायत फोन नंबर 0510 - 2371199 पर दर्ज करा सकते हैं।