फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ जनवरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। ओरछा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 23 से 26 जनवरी 2027 तक 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गायत्री परिजनों की गोष्ठी हुई। इस दौरान गायत्री चेतना केंद्र ओरछा के प्रमुख ट्रस्टी पुष्पेंद्र सिंह गौर ने शांतिकुंज हरिद्वार से यज्ञ के लिए आए आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उपजोन प्रभारी टीकमगढ़ दिलीप कटारे ने कहा कि इस आध्यात्मिक यज्ञ की सफलता के लिए सर्वप्रथम साधना के विशिष्ट संकल्प प्रत्येक साधक को पूर्ण करने चाहिए। गायत्री शक्तिपीठ टीकमगढ़ के प्रमुख ट्रस्टी महेश बादल ने आह्वान किया कि घर -घर से अब युवा पीढ़ी को गुरुदेव के सदविचारों से जोड़ना आवश्यक है। झांसी शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी देवी दयाल यादव ने कहा कि इस गायत्री महायज्ञ में झांसी के स्वजन तन, मन एवं धन से सहयोग करेंगे। दतिया शक्तिपीठ के प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने महायज्ञ के लिए केंद्रीय कार्यालय की स्थापना की जरूरत बताई। नगर पालिका अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि इस कार्यक्रम में हम सभी को तन मन धन से आगे आना होगा। आभार ट्रस्टी एचके खरे ने जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें