फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1050 पुलिसकर्मी, तीन परत का सुरक्षा चक्र तैयार

Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए तगड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सीएम तीन चक्र के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सुरक्षा में एनएसजी कमांडो समेत 1050 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इनमें 10 क्षेत्राधिकारी, 50 निरीक्षक, 200 दरोगा, हेड कांस्टेबल 500 समेत ट्रैफिक पुलिस एवं महिला पुसिलकर्मी भी शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल समेत हेलिपैड के आसपास की छत पर नजर रखी जाएगी। पुलिस लाइन से दीन दयाल सभागार के बीच चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। शुक्रवार को ही लखनऊ से एनएसजी कमांडो की टीम ने यहां डेरा डाल दिया। झांसी समेत ललितपुर, उरई, कानपुर समेत आसपास के जनपदों से भी पुलिस फोर्स को यहां बुलाया गया है। शुक्रवार दोपहर तक यह अतिरिक्त फोर्स यहां पहुंच गई। शनिवार सुबह इन सभी को ड्यूटी प्वांइट आवंटित हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडों के अलावा चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीएम के काफिले के समय खास तौर से सतर्कता बरती जाएगी, जिससे कोई अवांछित तत्व उसके बीच में न आ सके। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीएम की सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें