शिक्षकों ने बताईं समस्याएं
झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, उनकी समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष मनोहर लाल ने दिए ज्ञापन में मांग की कि जिन नए शिक्षकों का सत्यापन हो चुका है, उनका वेतन दिया जाए। पिछले तीन चार वर्षों से शिक्षकों के अवशेष वेतन देयक लंबित है। उनका भुगतान किया जाए।