योग का दिया प्रशिक्षण
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सत्येंद्र झा ने योग और प्राणायाम के नियम बताए। शिविर में योग से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. एसके राय मौजूद रहे।