गेहूं खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
झांसी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने जा रही है। इसके लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जो सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुला रहेगा। संभागीय खाद्य नियंत्रक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। किसान खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टेलीफोन नंबर 0510-2452254 पर दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण होगा।