महिला एवं बाल सुरक्षा पर जागरूक किया
झांसी। रेलवे सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को रेल में महिला एवं बाल सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिला रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया। ट्रेनों में महिला यात्रियों एवं बच्चों की सुरक्षा के हेल्प लाइन 182 के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, शिक्षिका डा. नीति शास्त्री मौजूद रहीं।