फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए तैयार हो रहे एक हजार आईसोलेशन कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने नई दिल्ली में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते नए आइसोलेशन कोच बनाने की शुरूआत कर दी है। दिल्ली एक हजार कोच भेजने की तैयारी चल रही है। इसी पहल के तहत झांसी के कोचिंग डिपो को 20 व कोच मरम्मत कारखाने को 70 नए आइसोलेशन कोच बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके पूर्व 70 आईसोलेशन कोच बनाए गए थे। नई दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। अगर यही हालत रहे तो आगे अस्पतालों में पलंग कम पड़ सकते हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों पर एक हजार आइसोलेशन कोच खड़े रखने का निर्णय लिया है। इसी पहल के तहत अब दोबारा सभी कोचिंग और कारखानों को आईसोलेशन वार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस बार झांसी के कोचिंग डिपो को 20 व कोच मरम्मत कारखाने को 70 तथा प्रयागराज व आगरा मंडल को 20-20 कोचों का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक कोच में 8 आइसोलेशन वार्ड (नौ बेड) तैयार किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक वार्ड में आपातकालीन स्थिति में एक व्यक्ति को रखा जा सकेगा। बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के लिए शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच को परिवर्तित किया जा रहा है। इसके पूर्व अप्रैल में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी के कोचिंग डिपो ने 20, कोच मरम्मत कारखाने ने 50, कोचिंग डिपो प्रयागराज ने 30 व कोचिंग डिपो आगरा ने 30 कोच आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें