फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दस सवारी गाड़ियां निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी

Wed, 12 Oct 2022 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लाइन में सुधार कार्यों के चलते सवारी गाड़ियों का संचालन बुधवार से बाधित रहेगा। झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दस सवारी गाड़ियां अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर सेक्शन के बीच यार्ड रीमॉडलिंग कार्य एवं अप गुड्स लाइन में सुधार कार्यों के चलते इस ट्रैक पर सवारी गाड़ियों का संचालन बुधवार से बाधित रहेगा। झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दस सवारी गाड़ियां अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी। हालांकि दीपावली से पहले रूट सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


रेल अफसरों के मुताबिक झांसी प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) प्रारंभिक स्टेशन से 21 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस (11802) भी प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इटारसी-प्रयागराज (छिवकी) एक्सप्रेस (11117) प्रारंभिक स्टेशन से 20 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। सतना मानिकपुर मेमू ट्रेन (06635), मानिकपुर-सतना मेमू (06636), सतना मानिकपुर मेमू (06637) आदि प्रारंभिक स्टेशन से 21 अक्तूबर तक निरस्त की गई है। इसी तरह कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट एक्सप्रेस (22442) एवं चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (22441) प्रारंभिक स्टेशन से 14 से 21 अक्तूबर के बीच निरस्त रहेगी। मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल मेमू (01801)14 से 21 के बीच चित्रकूट तक जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कार्य समाप्त होते ही इन गाड़ियों को फिर से संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट के फेरे बढ़े
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। अब यह गाड़ी सूबेदारगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कुल 5 फेरे लगाएगी, जबकि सिंकदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को 4 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच पांच फेरे लगाएगी। यह गाड़ी सूबेदारगंज से फतेहपुर होते हुए झांसी रात 10.10 बजकर मिनट पहुंचेगी जबकि सिकंदराबाद से नागपुर होते हुए झांसी में शाम को 7.15 बजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें