फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा के लिए 10 काश्तकारों ने किए पांच बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में बनने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए जमीन लेने का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में देर शाम तक बैनामे होते रहे। इस दरम्यान 10 काश्तकारों ने अपनी पांच जमीनों के बैनामे बीडा के पक्ष में किए। बैनामों से निबंधन विभाग को 65 लाख रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ।
विज्ञापन

झांसी सदर तहसील के 33 गांवों में बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए इन गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जा रही है। चिह्नित जमीनों के बैनामों की कार्यवाही ग्राम सारमऊ से की गई है। शुक्रवार को सारमऊ के आठ काश्तकारों ने अपनी पांच जमीनों के बैनामे किए थे। इसके बाद सोमवार को भी बैनामे हुए। सोमवार को पुरानी तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काश्तकार सीताराम, दुर्गाप्रसाद, रामकिशोर, अवधेश चौबे, इंदिरा देवी, ज्ञानेंद्र साहू, नीतेंद्र शर्मा, मसूद खान, जुगल किशोर व बालिकदास पहुंचे। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि सोमवार को हुए पांच बैनामों से विभाग को 65.59 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इनमें से 57.39 लाख की स्टांप ड्यूटी मिली है, जबकि 8.20 लाख रुपये निबंधन शुल्क प्राप्त हुआ है। मंगलवार को भी बैनामे होंगे, इसके लिए लेखपत्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें