फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: जौनपुर से रीता पटेल को अपना दल (एस) ने बनाया उम्मीदवार, राजनीतिक सरगर्मी तेज

Fri, 25 Jun 2021 04:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जौनपुर में शुक्रवार को अपना दल (एस) ने रीता पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अपना दल एस ने घोषित किया रीता पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार के नाम पर बीते कई दिनों से चल रहीं अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। भाजपा से सीट मिलने के बाद अपना दल (एस) ने रीता पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया।  डाक बंगले में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की जिले में इकलौती विधायक डॉ. लीना तिवारी ने रीता पटेल के नाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


रीता पटेल वार्ड नंबर 59 से जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके पति राकेश पटेल अपना दल के जिला महासचिव हैं। रीता पटेल अपने पति के साथ सात साल से अपना दल (एस) में सक्रिय रही हैं। इनके पास उसरव पुरवा में मस्त्य पालन के लिए हैचरी है, जो जिले की सबसे बड़ी हैचरी बताई जाती है।

बता दें कि कि जिला पंचायत चुनाव तीन जुलाई को होना है। भाजपा ने सहयोगी अपना दल एस को जौनपुर सीट से प्रत्याशी उतारने की हरी झंडी बृहस्पतिवार को दी। गौरतलब है कि जौनपुर में  सपा डॉक्टर जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव के सहारे जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी है। 1995 में आखिरी बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। भाजपा के कई लोग टिकट की दावेदारी में लगे थे लेकिन यह सीट अपना दल (सोनेलाल) के खाते में चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट न मिला तो बागी बनकर चुनाव लड़ेंगी नीलम

भाजपा ने सरकार में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल एस को जौनपुर सीट दिए जाने के बाद भी भाजपा से टिकट की मजबूत दावेदार नीलम सिंह ने नामांकन के लिए पर्चा खरीद लिया है। दो सेट में लिए गए पर्चे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह चुनाव लड़ेंगी। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा है।

इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 26 जून को तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उसी दिन पर्चों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी की तिथि है। नामांकन के लिए बुधवार को सपा से डा. जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को श्रीकला रेड्डी ने भी नामांकन के लिए दो सेट में पर्चा खरीद लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें