लखरांव गांव में प्रधानी के उप चुनाव में समर्थकों के साथ विजेता प्रत्याशी।
- फोटो : jounpur
पंचायत उप चुनाव में पांच ग्राम प्रधानों एवं एक जिला पंचायत सदस्य का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान के पांच पद और एक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में रहे। जिनके लिए 30 सितंबर को मतदान हुआ था।
करंजाकला ब्लाक के करंजाकला वार्ड संख्या दो जिला पंचायत सदस्य पद पर कलावती पत्नी स्व.रामलौटन विजयी रहीं। जबकि 800 मत पाकर प्रमोद पुत्र छोटेलाल दूसरे नंबर पर रहे। इस दौरान मतदान के दिन 10 हजार 245 मत में से सात हजार 610 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं उक्त ब्लाक के मोकलपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 952 मतदाताओं में से 816 मतदाताओं ने अपेन मताधिकार का प्रयोग किया था। कलावती ने 328 मत पाकर विजयी रहे। आरओ कैलाशनाथ मिश्रा व डा. महेंद्रनाथ पाल ने प्रमाण पत्र दिया।
बरसठी ब्लाक के लखराव ग्राम पंचायत में आशा देवी 379 मत पाकर प्रधान पद पर विजयी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बृजेश को 69 मतों से हराया। बदलापुर ब्लाक के ऊदपुरघाटमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर 553 मत पाकर रेखा देवी निर्वाचित घोषित की गई।
सुजानगंज ब्लाक के बिलोई ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर संतोष तिवारी 293 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दानिश को 38 मतों से हराया। सिकरारा ब्लाक के लखौवा गांव के उपचुनाव में पूर्व प्रधान की विधवा अशरफी देवी को 519 मत मिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार को 85 मतों से हराया।