फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी मियां के मेले में नहीं पहुंचे जायरीन, घरों में किया फातेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक गाजी मियां के मेले में इस साल जायरीन नहीं पहुंचे। मेले में जुटने वाली लोगों की भीड़ और चहल पहल से गुंजायमान रहने वाले गुरुखेत के मैदान में सन्नाटा पसरा है। लॉकडाउन का असर इस ऐतिहासिक मेले पर भी दिखा। जायरीनों ने सादगी के साथ घरों में फातेहा की और मुरादें मांगी।
विज्ञापन

हर वर्ष जेष्ठ माह की पूूर्णिमा को खेतासराय कस्बे के गुरुखेत के मैदान में ग़ाजी मियां का मेला लगता था। यहां हर वर्ग संप्रदाय के लोग बिना किसी भेदभाव के मेले में शामिल होते थे। इसी दिन ग़ाजी मियां की सांकेतिक बरात भी निकलती थी। लोग कनूरी फातेहा करते हुए सड़क मार्ग से बहराइच स्थित ग़ाजी मिया की दरगाह तक जाते थे। इस बार लाकडाउन के चलते जायरीनों ने सादगी के साथ घरों में फातेहा की और मुरादें मांगी। जायरीनों ने कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए भी दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें