फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग : 18 घंटे बंद रहता है फाटक, रोज जाम से जूझते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जिले में जफराबाद रेलवे क्राॅसिंग एक ऐसी क्राॅसिंग है जो 24 घंटे में 18 घंटे बंद ही रहती है। दरअसल जफराबाद स्टेशन से होकर दिनभर में वाराणसी-दिल्ली रूट की 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। लगातार ट्रेनें गुजरने से क्राॅसिंग बंद करनी पड़ती है। इससे यहां भयंकर जाम लग जाता है। इस स्थिति से निजात के लिए क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए बजट पास है लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जफराबाद रेलवे फाटक पार करना एक चुनौती है। लोगों को ड्यूटी, कॉलेज, दफ्तर या कोर्ट कचहरी जाने के लिए समय से एक घंटा पहले निकलना होता है। उन्हें पता है कि जफराबाद क्राॅसिंग पर जाम झेलना पड़ेगा। क्षेत्रीय लोगों के अलावा हर दिन टोल बचाने के चक्कर में भी इस रास्ते होकर गुजरते हैं। इससे भी जाम लगता है। रेलवे की ओर से इस क्राॅसिंग पर दो वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। तीन महीने पहले यहां की मिट्टी भी जांच के लिए लैब भेजी गई लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है।
122 करोड़ में स्टेशन के सुंदरीकरण समेत होने हैं तीन काम
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शासन की ओर से कुल 122 रुपये का प्रस्ताव दो वर्ष पहले से मंजूर है। बजट भी पास है। इस बजट में जफराबाद स्टेशन का सुंदरीकरण और विस्तार होना है। साथ ही इस रूट की रेलवे लाइन का दोहरीकरण के साथ क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। हालांकि निर्माण कब होगा यह जानकारी रेलवे प्रशासन भी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

तीन जनपदों के लिए जाता है यह मार्ग
जफराबाद क्राॅसिंग से गाजीपुर वाया देवकली मार्ग, आजमगढ़ वाया सेवाईनाला और वाराणसी जाया जाता है। साथ ही टाउन एरिया जफराबाद तथा लगभग 300 गांव के लिए भी यही रास्ता जाता है। हौज टोल प्लाजा बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या और बढ़ गई है।
चार प्रखंडो का केंद्र है जफराबाद जंक्शन
जफराबाद जंक्शन 4 रेल प्रखंडों का केंद्र है इसमें सुल्तानपुर, फैजाबाद ,वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। इन सभी रेल प्रखंडों पर 24 घंटे में कुल 150 से अधिक ट्रेनें, पैसेंजर और मालगाड़ी मिलाकर यहां से गुजरती हैं। ट्रेनों के गुजरने के लिए उक्त रेलवे फाटक पर ऑटो लॉकिंग तकनीक की व्यवस्था की गई है। ट्रेन आने के लगभग 10 मिनट पहले फाटक बंद कर दिया जाता है। ट्रेन जाने के 5 मिनट बाद ही फाटक को खोला जाता है।
क्राॅसिंग बंद और खोलने का समय ट्रेन के आवागमन के अनुसार निर्धारित है। उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें