फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रिश्तेदारी आए युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी आए दो युवकों ने घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर जब परिजनों की नींद खुली तो दोनों युवक रात में हीं मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला रिश्तेदारी से जुड़ा होने के नाते पहले लोग सुलह समझौता करने लगे। जब बात नहीं बनी तो किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की मां ने बाताया कि रविवार की रात उसके भांजे के साथ दो लोग घर में आए। पहले भी आते जाते थे। रात में जब परिवार वाले सो गए तो दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुली तो दोनों युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने खुटहन थाना क्षेत्र स्थित धिरोली निवासी अनुराग और बंटी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें