फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पंखे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
खेतासराय, मृतक मोहनलाल राजभर फाइल फ़ोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
खेतासराय। गोरारी खलीलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मोहनलाल राजभर (40) का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहनलाल राजभर बुधवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने कमरे में सोने चले गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने रोशनदान से कमरे के अंदर देखा। वहां मोहनलाल का शव साड़ी से बने फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर खेतासराय पुलिस और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों ने बताया कि मोहनलाल का अपनी पत्नी किरन से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही थी और लंबे समय से ससुराल नहीं लौटी थी। बताया जाता है कि मृतक घर पर अकेले रहता था। इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह और तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला युवती का शव
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के गोदलपुर गाँव में पंखे से रस्सी के सहारे लटकता एक युवती का शव मिला। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि बुधवार की रात गांव निवासी पूजा (19) पुत्री अरुण बिंद कमरे में सोने चली गई। गर्मी के कारण परिवार लोग घर के बाहर सोए थे। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन किसी तरह अंदर दाखिल हुए। कमरे में जाकर देखा तो पूजा पंखे के चुल्ले में रस्सी के सहारे लटक रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि पारिवारिक कलह को लेकर युवती ने मौत को गले लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें