फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा : अभिषेक सिंह

विज्ञापन
डा. अब्दुल कलाम की जयंती पर बोलते पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह। कालेज
विज्ञापन
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हॉल में बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर ‘उड़ान कलाम मंच’ के तहत प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को आधार बनाएं। डॉ. कलाम का जीवन सिखाता है कि साधारण परिस्थितियों से निकलकर भी असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से असफलताओं से सीखने, अपनी प्रतिभा पहचानने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने की। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा को सफलता का मूलमंत्र बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. कलाम के जीवन को ज्ञान, सादगी, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का उदाहरण बताया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. कलाम के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाया। संयुक्त संचालन अहमद अब्बास खान और शादा जबीं ने किया। इस दौरान डॉ. शशिकांत यादव, विशाल सिंह, डॉ. जीवन यादव, डॉ. कमरुद्दीन शेख, आरपी सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. सतीश दुबे, डॉ. प्रज्वलित यादव, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. प्रेमलता गिरी, आशुतोष त्रिपाठी, संतोष सिंह, प्रवीण यादव, डॉ. अलमीना सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें