फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गए युवक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक घाट की ओर शुक्रवार की सुबह एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

चंदवक घाट निवासी प्रदीप कुमार (43) सुबह शौच के लिए नदी के किनारे गए थे। उसी दौरान पैर फिसल जाने से नदी में गिर गए और डूब गए। काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन शुरू हुई तो मंदिर के किनारे शव नदी में मिला जहां पानी स्थिर था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें