फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी फिर पहुंची उसके घर; ग्रामीणों ने किया हंगामा; खुला ये राज

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : लड़की जब दोबारा युवके घर पहुंची तो नेवढ़िया गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दाैरान दूसरे युवक की सच्चाई सामने आ गई। वहीं, लड़की के पिता ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
लड़की से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के पवारा थाना क्षेत्र की किशोरी को तेजीबाजार के नेवढ़िया गांव निवासी दूसरे वर्ग का युवक भगा ले गया था। रविवार की देर शाम किशोरी पुलिस को मिल गई।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने तीन दिन पहले बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पिता ने किशोरी को अपनाने से इन्कार कर दिया। इस पर लड़की दोबारा आरोपी के घर पहुंच गई। 

इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि युवक का साथी भी एक किशोरी को सूरत भगा ले गया है। क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने पहले ही किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था लेकिन घरवालों ने अपनाया नहीं तो किशोरी पुनः नेवढ़िया पहुंच गई। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम पवारा पुलिस किशोरी को अपने साथ लेकर आई है। सोमवार को किशोरी का बयान न्यायालय में होगा फिर न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें