फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में शनिवार की रात में 40 वर्षीय पंधारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई।
सरायविक्रम गांव निवासी पंधारी का शव घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला था। उसकी हत्या ईंट से वारकर की गई थी। पास में वह ईंट भी बरामद किया गया था, जिससे उसे मारा गया था। पंधारी की पत्नी छन्ना देवी ने गोविंदा गौतम और बउआ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और एसआई राजकुमार यादव की टीम मुखबिर की सूचना पर सुबह सुखलागंज रेलवे फाटक के पास से गोविंदा गौतम को गिरफ्तार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में गोविंदा हत्या की बात को स्वीकार किया। बताया कि दारू पीने को लेकर विवाद में मारपीट हुई और उसके बाद दोनों ने हत्या कर दी। गोविंदा को मारपीट में घुटने में चोट लगी है। बउआ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें