फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

Sun, 26 Feb 2017 01:14 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
हादसों ने छीनी 5 जिंदगियां - फोटो : self
विज्ञापन
 जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


    घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर के पास शुक्रवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सुबह हाईवे पर उसका शव पाया गया। 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी शहनाज (18) पुत्र अलाउद्दीन अपने रिश्तेदार बड़ागांव निवासी मो. शाकिब (19) पुत्र गुलजार के साथ पटैला से शाहगंज आ रहा था। निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया के पास पहुंचा था तभी बाइक  असंतुलित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।          उधर  खुटहन थाना क्षेत्र के सौरैयां गांव निवासी जोगेन्द्र प्रसाद (29) अपनी  पत्नी अंतिमा (25) व साली वंदना (30) के साथ बाइक से दर्शन के लिए शंकर धाम बिलवाई गए थे। वहां से लौटते समय पिकअप की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। वंदना की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें