फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। मुंबई से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को देर रात रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी गोरखनाथ (25) पुत्र धर्मराज निषाद रोजगार के लिए मुंबई में रहता था। वह मुंबई से बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था। मध्य प्रदेश में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जेब में रखे पहचान पत्र से मध्य प्रदेश की पुलिस ने जफराबाद पुलिस को सूचित किया। जफराबाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिजन युवक के शव को लेने के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें