फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे युवक की भोपाल में मौत

विज्ञापन
10- मुंबई से लौटते समय भोपाल में मृत मछलीशहर क्षेत्र के चितांव गांव निवासी पंकज सिंह की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर विकास खंड के चितांव गांव निवासी पंकज सिंह (32) की मुंबई से लौटते समय भोपाल के पास मौत हो गई। उनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। खबर है कि उनका शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है। पंकज सिंह मुंबई मे रहकर आटो चलाते थे। वह अपने बनारस व भदोही के दो साथियों के साथ अपना आटो रिक्शा लेकर दो दिन पहले मुम्बई से घर के लिए निकले थे। भोपाल पहुंचने पर साथियों के साथ शाम को खाना खाकर सो गए। सोमवार की शाम चार बजे दोनों साथी सो कर उठे और पंकज को जगाने लगे तो वह नहीं उठे। साथियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें