गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव में बुधवार को एक युवक ने कमरे में लगे पंखे से मोफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मैरा दखान निवासी अभय राय उर्फ मोनू दिल्ली में एक ग्लास कंपनी के काम करता था। वह 21 दिसंबर को अपनी पत्नी बच्चों को छोड़ कर दिल्ली से घर आया। रात में कमरे में लगे पंखे से मोफलर के सहारे जान दे दी। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो उसका शव पंखे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने फोन से मृतक के परिजनों को दिल्ली सूचना दी। मौके पर आई पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके पास दो बच्चे हैं। थाना अध्यक्ष राम अवध यादव का कहना है कि मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर वह कई माह से परेशान था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।