फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी नरायनपुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में जयमाल के वक्त हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। युवक को गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकतर बराती मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन घायल युवक को लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बनपुरवा गांव से मंगलवार को बरात लक्ष्मी नरायनपुर गांव में गई थी। स्टेज पर दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे के गले में जयमाल डाली तभी बरात में शामिल युवक ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगने से बरात में अफरातफरी मच गई। अधिकतर बराती और घराती मौके से फरार हो गए। दूल्हा पक्ष के चार पांच लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। घायल को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। अस्पताल में भर्ती घायल युवक के पास पुलिस पहुंच गई है। परिवार के लोग तहरीर देने को तैयार नहीं है। पुलिस अपने स्तर से फायरिंग करने वालों का पता लगा रही है। तहरीर नहीं मिली तो पुलिस अपनी तरफ से केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें