फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी युवक की मंगलवार को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हटवा गांव निवासी रमेश यादव का पुत्र नीरज यादव (19) अपने चार-पांच साथियों संग गोमती नदी में कीनाराम मठ के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी चला गया। साथी नहा रहे थे और वह डूब गया। जब सब बाहर आए तो नीरज को न देख सभी शोर मचाने लगे। सूचना पर परिजन व आसपास के लोग पहुंच गए। नदी में जाल डालकर तलाश शुरू हुई। काफी देर बाद नीरज को बाहर निकाला गया। परिजना चंदवक स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें